1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 18, 2024, 5:07:27 PM
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा में चलती ऑटो को रुकवाकर नानी और नतिनी को गोली मार दी। जिससे नतिनी की मौक पर ही मौत हो गयी। जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना नालन्दा के थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की है जहां अपराधियों ने जबरन ऑटो रुकवाया और नानी-नतिनी को गोली मार दी।
मृतका चंडी थाना क्षेत्र के राजन विगहा गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी पूजा भारती है। वही घायल नानी की पहचान राधे श्याम की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वेन से ऑटो पर सवार होकर नानी और नतिनी राजन विगहा जा रही थी तभी थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने जबरन ऑटो को रुकवाया और दोनों को गोली मार दी।
गोली लगने से नतिनी की मौके पर मौत हो गयी जब कि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां नतिनी पूजा भारती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नानी मालती देवी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।