Hindi News / news / नालंदा में डेंटल कॉलेज बनकर तैयार, सीएम नीतीश आज करेंगे उद्घाटन

नालंदा में डेंटल कॉलेज बनकर तैयार, सीएम नीतीश आज करेंगे उद्घाटन

1st Bihar Published by: Updated Dec 12, 2022, 7:19:38 AM

नालंदा में डेंटल कॉलेज बनकर तैयार, सीएम नीतीश आज करेंगे उद्घाटन

- फ़ोटो

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा को एक और सौगात मिला है। नालंदा में डेंटल कॉलेज बनकर अब पूरी तरह तैयार हो गया है, जिसकी कीमत 410 करोड़ है। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव यादव आज नालंदा जाकर कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। कल यानी रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तैयारियों का जायजा लेने रहुई प्रखंड स्थित डेंटल कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। 




आपको बता दें, आज का दिन नालंदा के साथ-साथ बिहारभर के छात्रों के लिए बेहद खास है। अब उनके लिए बिहार में डेंटल कॉलेज खुल रहा है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डेंटल कॉलेज पहुंचे थे जहां उन्होंने तमाम तैयारियों का जायजा लिया। 



ये डेंटल कॉलेज नालंदा के रहुई प्रखंड के भागन बीघा में बन रहा है। बेहतर तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डेंटल कॉलेज में अगले सत्र से 100 सीटों पर एडमिशन होगा। कॉलेज का बिल्डिंग भी लगभग तैयार हो चुका है। हॉस्पिटल, कॉलेज और ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित रहेंगे।