Hindi News / news / नालंदा में महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था विवाद...

नालंदा में महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था विवाद

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Sep 09, 2022, 9:25:52 AM

नालंदा में महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था विवाद

- फ़ोटो

NALANDA: खबर नालंदा जिले की है, जहां गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना जिले के चिकसौरा थाना इलाके की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 




नालंदा जिले के चिकसौरा थाना इलाके में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हुडारी गांव में बुधवार को केडी यादव और सुनीता देवी के बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामूली से विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम जब सुनीता देवी शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली तो पहले से घात लगाए केडी यादव और उसकी पत्नी अपने ही दरवाजे के बाहर गली में बैठी हुई थी। 




सुनीता देवी को देखते ही केडी यादव ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ चिकसौरा थाना में अफ़ाइआर दर्ज कराया गया है।