1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 29, 2023, 9:00:20 PM
- फ़ोटो
NALANDA: बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास खड़े ट्रक में मारुति कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक मौत हो गयी। सभी घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।
घायलों में अनिल कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह और नीतू कुमारी शामिल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि यह लोग शेखोपुर सराय से रैपिड बाजार मॉल का उद्घाटन कर पटना लौट रहे थे। तभी इसी दौरान अलीपुर गांव के पास खड़ी ट्रक में कार ने टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ ।