Hindi News / news / नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार को मिला गोल्ड, भोला सिंह ने तीन राष्ट्रीय...

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार को मिला गोल्ड, भोला सिंह ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2022, 1:31:31 PM

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार को मिला गोल्ड, भोला सिंह ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

- फ़ोटो

DESK : खबर खेल जगत से है, जहां ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित सब जूनियर नेशनल वेटलेफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार का डंका बजा है। बिहार के भोला सिंह ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता है। 


इस बड़ी जीत को हासिल कर भोला सिंह ने बिहार का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। स्नैच 126 केजी, क्लीन एंड जर्क 150 केजी, कुल वजन 276 केजी की तीनों कैटिगिरी में रिकॉर्ड बनाकर भोला सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 


भुवनेश्वर में हो रही सब जूनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार के भोला सिंह ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो बिहार के लिये गर्व की बात है।