Hindi News / news / नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत : तीसरे...

नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत : तीसरे की हालत नाजुक : ट्रैक्टर और बाइक में हो गई सीधी टक्कर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2024, 2:28:29 PM

 नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत : तीसरे की हालत नाजुक : ट्रैक्टर और बाइक में हो गई सीधी टक्कर

- फ़ोटो

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। वही इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना पटना-रांची एनएच-20 की है, जहां मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के अंबिका बिगहा गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गयी। 


आमने-सामने से हुई इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। 


बताया जाता है कि दोनों मृतक नालंदा के गिरियक के रहने वाले थे। वही घायल युवक भी वही का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।