Hindi News / news / नवादा में भीषण सड़क हादसा: बाइक और कंटेनर की सीधी भिड़ंत में बाइक...

नवादा में भीषण सड़क हादसा: बाइक और कंटेनर की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 09, 2021, 1:39:48 PM

नवादा में भीषण सड़क हादसा: बाइक और कंटेनर की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

- फ़ोटो

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा के पास एनएच-31 की है। जहां बाइक और कंटेनर की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना से एनएच-31 पर अफरा-तफरी मच गयी।


मृतक की पहचान बीवीपूरा गांव निवासी रामाशीष यादव और जीतेंद्र यादव के रूप में हुई है। जो रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।