Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने” Bihar News: छपरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चाकू
1st Bihar Published by: SONU Updated Mon, 31 Oct 2022 01:49:36 PM IST
- फ़ोटो
NAWADA: सिलेंडर ब्लास्ट मामले में नवादा में अब तक तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल घर में रखे दो साल पुराने सिलेंडर का इस्तेमाल किया छठ पर्व का प्रसाद बनाने में किया जा रहा था तभी सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया और इस घटना में 2 मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गये।
आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया। जहां पति-पत्नी समेत 3 की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतकों में आलोक कुमार, पत्नी अनुराधा और पुत्र मिथुन कुमार शामिल हैं।
घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआडीह मुंशी टोला की है। जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता है कि आलोक के घर पर छठ महापर्व हो रहा था। घर में दो साल से एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। प्रसाद बनाने के लिए जैसे ही उस सिलेंडर को चुल्हे में लगाया गया और चुल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
इस दौरान घर के 5 सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गये। सिलेंडर फटने की आवाज को सुनते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में घर के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।
घर के मालिक आलोक, उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा मिथुन की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 4 साल की बेटी ब्यूटी और बेटा पिंटु की हालक नाजुक बतायी जा रही है। दोनों का इलाज अभी पटना में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आलोक गया के टेकारी से छठ पर्व करने नवादा अपने घर पर आया हुआ था जहां दो साल से एक सिलेंडर घर में रखा हुआ था। दो साल बाद सिलेंडर को जलाते ही उसमें आग गयी और यह बड़ा हादसा हुआ।