1st Bihar Published by: SONU Updated Jul 09, 2023, 8:27:00 PM
- फ़ोटो
NAWADA: बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव में जंगली सुअर ने जमकर तांडव मचाया है। जंगली सुअर ने गांव के दो लोगों पर हमला किया है। जिससे दोनों घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान छतरवार गांव निवासी महेंद्र चौरसिया और सुरेश चौहान की पत्नी सोनमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर जंगली सुअर गांव की ओर पहुंच गया और गांव के दो लोगों पर हमला कर मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार जंगली सुअर ने हमला तब किया जब दोनों खेत में काम कर रहे थे।
जंगली सुअर के हमले से दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए जिसके बाद जंगली सुअर भाग निकला। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि कब तक इस जंगली सुअर को वन विभाग की टीम पकड़ पाती है।