Hindi News / news / नये साल में IBPS ने जारी किया बैंक क्लर्क पीटी का रिजल्ट, 12075...

नये साल में IBPS ने जारी किया बैंक क्लर्क पीटी का रिजल्ट, 12075 पदों पर होगी भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 8:38:15 PM

नये साल में IBPS ने जारी किया बैंक क्लर्क पीटी का रिजल्ट, 12075 पदों पर होगी भर्ती

- फ़ोटो

DESK : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी वह www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। ये रिजल्ट 7 जनवरी तक देखा जा सकेगा। प्री परीक्षा में सफल उम्मीदवार  मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आईबीपीएस मेन परीक्षा  का आयोजन 19 जनवरी 2019 को किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए आईबीपीएस 12075 पदों पर भर्ती करेगा।

बता दें कि क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा  7,8,14 और 21 दिसंबर 2019 को प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन किया गया था। प्रीलिम्स एग्जाम कॉल लेटर नवंबर में जारी किए गए थे।