Hindi News / news / नये साल में राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, गुलाब और बुके लेकर पहुंचे...

नये साल में राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, गुलाब और बुके लेकर पहुंचे कार्यकर्ता मायूस लौटे

1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 12:23:13 PM

नये साल में राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, गुलाब और बुके लेकर पहुंचे कार्यकर्ता मायूस लौटे

- फ़ोटो

PATNA : नये साल में राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो तेजस्वी यादव और न ही राबड़ी देवी पटना में मौजूद हैं। नये साल की बधाई देने पहुंच रहे कार्यकर्ता मायूस होकर लौट रहे हैं।


10 सर्कुलर आवास पर पहुंच रहे कार्यकर्ता मायूस हैं। अपने नेता के नही रहने से उदास कार्यकर्ता गेट पर ही शुभकामनाएं संदेश और बुके रखकर लौट रहे हैं। भागलपुर और जहानाबाद ,वैशाली से आये कार्यकर्ताओं ने बताया कि अपने नेता से मुलाकात नहीं होने पर मायूसी जरूर है लेकिन हमारी आस्था कहीं से कमजोर नहीं हुई है।

राबड़ी आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास को मंदिर सरीखा बताते हुए कहा कि जब वह आएंगे तब उनलोगों से मिल कर जीत की बधाई और नव वर्ष की शुभकामनाएं देंगे। बताया ज रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दिल्ली गए हैं।