ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: ‘तीन बंदर आए हैं, पप्पू, टप्पू और अप्पू’ सीएम योगी आदित्यनाथ का महागठबंधन पर तंज Bihar Election 2025: ‘तीन बंदर आए हैं, पप्पू, टप्पू और अप्पू’ सीएम योगी आदित्यनाथ का महागठबंधन पर तंज Indian Rupee Weak: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले धराशायी हुआ रुपया, जानिए गिरावट की बड़ी वजह ED Action: अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस ग्रुप की 3,084 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच ED Action: अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस ग्रुप की 3,084 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच Patna News: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट ऑफिस में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका Bus Accident: भीषण सड़क हादसे में बस सवार 20 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक; अधिकारियों को दिए निर्देश Bus Accident: भीषण सड़क हादसे में बस सवार 20 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक; अधिकारियों को दिए निर्देश Bihar Assembly Election : 'हर एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े ...', अनंत सिंह के जेल जाने के बाद मोकामा में बोले ललन सिंह -अब कमान हमारे हाथ है Bihar Election 2025: एक कदम से चुके 18 रणबाकुरों की हो रही अग्निपरीक्षा, दांव पर खुद का भी कद; क्या कर पाएंगे किला फतह

NEET Result 2023: बिहार के शशांक कुमार को मिला 14 वां रैंक, प्रदेश के 64000 से ज्यादा छात्र हुए सफल; देखिए कटऑफ

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 14 Jun 2023 07:49:43 AM IST

NEET Result 2023: बिहार के शशांक कुमार को मिला 14 वां रैंक, प्रदेश के 64000 से ज्यादा छात्र हुए सफल; देखिए कटऑफ

- फ़ोटो

PATNA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा neet-ug 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बिहार के शशांक कुमार को ऑल इंडिया 14 वां रैंक मिला है। इसके साथ ही कटिहार के शशांक सिन्हा को ऑल इंडिया 20वां रैंक मिला है। इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में पहले स्थान पर तमिलनाडु के प्रभांजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती रहे हैं। इन दोनों को 720 में 720 अंक मिला है। 


दरअसल, नीट यूजी 2023 में इस बार बिहार के 64916 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। इस बार के एग्जाम में बिहार से 121647 स्टूडेंट्स में 118533 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 64916 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। अब इनलोगों में से बिहार के कॉलेजों में सरकारी एमबीबीएस के 1151 सीटों पर एडमिशन होगा। 


वहीं, नीट 2023 रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार सभी श्रेणियों का कटऑफ मार्क्स बढ़ा है। इस बार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस : 720-137 अंक (50th percentile) ओबीसी, एससी, एसटी : 136-107 अंक (40th percentile) आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग: 136-121 अंक (45th percentile) ओबीई/एससी व दिव्यांग: 120-107 अंक (40th percentile) एसटी व दिव्यांग: 120-108 अंक (40th percentile) कटऑफ मार्क्स  रहा है। 


आपको बताते चलें कि, इस साल कुल 2087462 परीक्षार्थियों ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2038596 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।इसमें 1145976 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस  रीक्षा में सबसे अधिक 655599 लड़कियां सफल हुई है। वहीं, लड़के 490374 सफल हुए हैं।  थर्ड जेंडर तीन सफल हुए हैं।  इस बार के एंट्रेंस एग्जाम एग्जाम में 1156618 लड़कियां व 881967 लड़के शामिल हुए थे।