Bank Retail Exit: भारत में बंद हो सकता है यह बैंकिंग बिजनेस, क्या आप भी हैं इसके ग्राहक? पढ़ लें पूरी खबर NITISH KUMAR CABINET MEETING : नीतीश कैबिनेट बैठक: महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बड़े फैसले, 49 एजेंडों पर लगी मुहर Bihar News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, शव के उड़े चीथड़े Bihar police : पटना हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, तीन पुलिसकर्मियों पर दो लाख जुर्माना; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar News: चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, पांच गंभीर रूप से बीमार purnia airport : पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू, इस एयरलाइंस कंपनी को मिली मंजूरी BIHAR ELECTION : हरे गमछे वालों ने BJP विधायक को घेरा, फिर जमकर हुई तू-तू- मैं -मैं; पढ़िए क्या है यह पूरा मामला Mrunal Thakur: बिपाशा बसु पर कमेंट के बाद अब मृणाल ठाकुर ने इस एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक? जानिए... पूरा मामला Bihar News: राम मंदिर पुजारी की हत्या कांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लालच में बेटे-बहू ने ले ली जान; परिवार के तीन लोग गिफ्तार Bihar News: घपलेबाज होंगे बेनकाब...SDO ने बनाई जांच टीम, सात दिनों में रिपोर्ट देने का आदेश, मोतिहारी में स्कूल मरम्मति में करोड़ों के घोटाले का हुआ है खुलासा
1st Bihar Published by: Updated Sun, 04 Sep 2022 08:03:50 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां लगातार उफान पर है। नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शिवहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है जबकि भागलपुर पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक पटना जिले के दीघा घाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 81 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 65 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 59 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। मुंगेर जिले के मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। सोमवार सुबह तक 21 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। भागलपुर जिले के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान 26 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल दोपहर तक 15 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है।
भागलपुर जिले के कहलगाँव में गंगा नदी का जलस्तर रविवार की सुबह खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में सोमवार रात तक 13 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। साहेबगंज जिले के साहेबगंज में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल तक 5 सेंटीमीटर की वृद्धि होने की सम्भावना है। पटना जिले के मनेर में सोन नदी का जलस्तर आज यानी रविवार की सुबह खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में सोमवार सुबह तक 83 सेंटीमीटर की कमी होने की उम्मीद है। सिवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 2 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। सिवान जिले के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से नीचे था।
गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर था। खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर था। बागमती नदी का जलस्तर आज ढेंग में खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नी सैदपुर में बागमती नदी का जलस्तर आज 82 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर था। अवरा नदी का जलस्तर आज कमतौल में खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे था। पूर्णिया जिले के गराघाट में महानंदा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे था। अररिया में परमान नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे था।