Hindi News / news / उपचुनाव जीतने वाले सभी विधायकों ने ली शपथ, स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने...

उपचुनाव जीतने वाले सभी विधायकों ने ली शपथ, स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने दिलाई शपथ

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Oct 31, 2019, 12:39:34 PM

उपचुनाव जीतने वाले सभी विधायकों ने ली शपथ, स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने दिलाई शपथ

- फ़ोटो

PATNA : विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले 5 नए विधायकों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।


उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक कमरुल होदा, दरौंदा से चुनाव जीतने वाले व्यास सिंह, बेलहर के विधायक रामदेव यादव, नाथनगर से चुनाव जीतने वाले लक्ष्मीकांत मंडल, सिमरी बख्तियारपुर सीट से जीत हासिल करने वाले जफर आलम ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।