1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 11, 2024, 12:48:08 PM
- फ़ोटो
SIWAN : बिहार के सिवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एनआईए की छापेमारी का मामला सामने आया है। यह मामला शहर के सराय थाना के पुराना किला पोखरा के पास एक मकान में छापेमारी चल रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, छापेमारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार,अकाउंट से लेनदेन के मामले पर कुछ दिन पहले एनआईए ने अकाउंट होल्ड किया था। अब 5 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है। जिस घर में छापेमारी चल रही है उसके मालिक का नाम सुहैल है। सुहैल फल का कारोबार करता है। अब इस घटना को लेकर अलग -अलग चर्चा की जा रही है। .
बताया जा रहा है कि सुहैल संदिग्ध खाता से रुपए का लेन देन करता था। इस मामले में एनआईए की टीम ने खाता को होल्ड कर दिया था। इसके बाद सोमवार को छापेमारी शुरू की गयी है। मोबाइल फोन और कागजात की जांच की जा रही है। घर एनएआई की कार्रवाई तक घर के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है।
इधर, घर के बाहर काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक टीम ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।