ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा एलान,कहा - जल्द ही 50 हज़ार से अधिक लोगों को मिलेगी रोजगार और नौकरी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू और तेजस्वी को बड़ा झटका, मोदी के मंच पर नजर आए RJD के विधायक Ganesh Chaturthi 2025: इन महाराष्ट्रीयन व्यंजनों से बेहद प्रसन्न होते है भगवान गणेश; बाप्पा के भोग में जरुर करें शामिल EOU RAID : सुबह -सुबह भागलपुर में EOU की रेड, इलाके में मचा हडकंप Pm Modi In Bihar: बिहार में पहले कोई कपड़ा ठीक पहन पाता था ? पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर किया तेज प्रहार Security Breach In Parliament : संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चुक, दीवार खुदकर अंदर पहुंचा शख्स RAHUL GANDHI : ECI की रिपोर्ट ने खोल दी राहुल के यात्रा का पोल, अब जनता के बीच उठने लगा यह सवाल UPI 3.0: इस दिन लॉन्च होगा UPI 3.0, बदल जाएंगे पेमेंट के नियम; जानिए ...क्या होंगे नए बदलाव? Bihar Transport News: भोजपुर ट्रांसपोर्ट रिश्वतखोरी: ..तो जांच टीम ने डीटीओ-एमवीआई को बचाया..बिना पूछताछ बनाई मनमाफिक रिपोर्ट ? सिपाही ने डीएम से लगाई गुहार..नई टीम करे जांच Jaswinder Bhalla: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन और एक्टर, 65 की उम्र में ली अंतिम सांसे

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह ने रचाई दूसरी शादी, पटना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Sat, 30 Oct 2021 07:25:59 AM IST

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह ने रचाई दूसरी शादी, पटना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA : टीवी सीरियल नीम की मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि वह पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी क्या डाले। पुलिस ने विजय कुमार को शुक्रवार के दिन नौबतपुर से गिरफ्तार किया है। 


विजय कुमार निमकी मुखिया टीवी सीरियल में तेतर सिंह की भूमिका निभा चुके हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय कुमार नौबतपुर में अपनी नाटक मंडली के साथ नाटक कर रहे हैं। सूचना के आधार पर महिला थाना के दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपित विजय कुमार भागने लगे थे। महिला थाना में विजय कुमार से पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है। साल 2020 में उनकी पहली पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


केस दर्ज होने के बाद विजय कुमार फरार चल रहे थे। पिछले साल कालिदास रंगालय में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली पत्नी ने विजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग तत्कालीन डीजीपी से की थी। विजय कुमार के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने मां के साथ बहुत ज्यादती की है। यही नहीं वे नौबतपुर की पूरी जायदाद बेचने की योजना बना रहे थे। परिवार को खर्च तक नहीं देते थे।