1st Bihar Published by: Updated Jan 11, 2020, 2:48:38 PM
- फ़ोटो
PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. वहीं एक बार फिर इस बैठक में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बड़ा झटका लगा है.
कैबिनेट की बैठक में 2 मेडिकल ऑफिसर को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. ड्यूटी से गायब रहने के कारण कैबिनेट ने 2 मेडिकल ऑफिसर को बर्खास्त करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

वहीं आज हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने बिहार में गवाहों को पहली बार सुरक्षा सुविधा मुहैया कराते हुए गवाह सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है. गवाह सुरक्षा योजना के तहत कोर्ट में चल रहे अति संवेदनशील मुकदमा में गवाहों को सरकार की तरफ से विशेष सुरक्षा दी जाएगी