1st Bihar Published by: Updated Nov 26, 2021, 8:45:59 AM
- फ़ोटो
NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एक प्रसूता को एचआईवी पॉजिटिव खून चढ़ा दिया गया. सदर अस्पताल के एक कर्मी ने लापरवाही दिखाते हुए एचआईवी पॉजिटिव खून एक महिला को चढ़ा दिया महिला गर्भवती थी और डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल लाई गई थी. प्रसव के दौरान उसे खून की जरूरत पड़ी तो उसके पति ने ब्लड दिया महिला का पति एचआईवी पॉजिटिव था. उसी का खून अस्पताल कर्मी ने बगैर जांच के चढ़ा दिया.