Hindi News / news / नीतीश के लापता वाले पोस्टर पर केस दर्ज, कोतवाली सहित पटना के 3...

नीतीश के लापता वाले पोस्टर पर केस दर्ज, कोतवाली सहित पटना के 3 थानों में एफआईआर

1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2019, 12:04:05 PM

नीतीश के लापता वाले पोस्टर पर केस दर्ज, कोतवाली सहित पटना के 3 थानों में एफआईआर

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लापता होने वाला पोस्टर लगाए जाने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई है। राजधानी पटना से इस पद की ताजा खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक पटना के तीन थाना कोतवाली गांधी मैदान और शास्त्री नगर में सीएम के लापता वाले पोस्टर को लेकर एफ आई आर दर्ज की गई है।

पटना के 19 थानों में नगर निगम की तरफ से एफ आई आर दर्ज कराई गई है नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल के राजस्व पदाधिकारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि पटना के बेली रोड वीरचंद पटेल पथ और गांधी मैदान इलाके में मंगलवार की सुबह कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लापता बताया गया था। हालांकि बाद में नगर निगम ने एक्शन लेते हुए तुरंत इन पोस्टरों को हटा डाला इसी मामले में अब निगम की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है।