1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 21, 2023, 12:33:17 PM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश जी को आराम करना चाहिए। मैं फिर से आग्रह कर रहा हूं उनसे की जो जाकर आराम करें। वो बीमार चल रहे हैं, उनको आराम की बहुत जरूरत है। वो कब क्या बोलेंगे ये कोई नहीं जानता है। वो कब किसको दुश्मन बनाएंगे या किसको दोस्त बनाएंगे यह भी कोई नहीं जानता है। इतना डर क्या है, वो डर क्यों जाते हैं। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अद्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है।
सम्राट ने कहा कि - नीतीश कुमार बेबाक बोलने वाले नेता थे। पहली बार मैं इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री देख रहा हूं। इसलिए तो मैंने कहा कि अब नीतीश कुमार जो भी बोलें वो दूध - भात होगा। अब उनके बात का कोई महत्व और मतलब नहीं रह गया है। अब कोई सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नीतीश कुमार का रोल क्या है, वहां केंद्र का पैसा। हकीकत तो ये हैं जबतक कांग्रेस की सरकार रही एक इंच या एक रुपया उपलब्ध नहीं करवाया।
उसके बाद अब नीतीश कुमार ने वहां जमीन दिया तो सारा पैसा मोदी सरकार ने वहां दिया। आज भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तौर पर विक्रमशीला यूनिवर्सिटी का पैसा पड़ा हुआ है। लेकिन ये जमीन ही नहीं देते हैं। न इनके पास एम्स के लिए जमीन हैं। न रोड के लिए जमीन हैं। न यूनिवर्सिटी के लिए जमीन है। न एयरपोर्ट के लिए जमीन है। नीतीश कुमार को सिर्फ राज्य करने के लिए जमीन मिला हुआ है।
उधर भाजपा में शामिल होने के सवालों पर एक बार फिर सम्राट ने कहा कि - उनको न्योता कौन दे रहा है, उनको बुला कौन रहा है। दोनों बार 2013 में भी नीतीश कुमार जी खुद भाजपा को छोड़कर भागे थे। उस समाय भी उनको पीएम बनाना था आज भी उनको यही कीड़ा काटा है।