नीतीश को बड़ा झटका: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल हुए 36 JDU नेता

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 02, 2023, 8:55:50 PM

नीतीश को बड़ा झटका: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल हुए 36 JDU नेता

- फ़ोटो

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD)का दामन JDU के तीन दर्जन नेताओं ने थाम लिया है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है। एक साथ 36 नेताओं के कुशवाहा की पार्टी में शामिल होने से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर शोर से होने लगी है। 


उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जेडीयू नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशासन की सरकार का गुणगान करने वाले JDU नेता RLJD में आते ही नीतीश के खिलाफ बोलने लगे। सीतामढ़ी में इन नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में आरएलजेडी की सदस्यता हासिल की और पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही। 


जदयू से रालोजद का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से राम लक्षण सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है। जो कुशवाहा समाज के कद्दावर नेता हैं। कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पकड़ भी है। जिस दल में उपेंद्र कुशवाहा जाते हैं वहां वे भी साथ रहते हैं। वही जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रिका पासवान,जदयू के जिला सचिव संजीर आलम मंसूरी, बथनाहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामलगन सिंह, बाजपट्टी की पूर्व प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी जेडीयू में शामिल हो गयी है। वही   विभिन्न पंचायतों के जदयू अध्यक्ष भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को ज्वाइन कर लिये हैं।