Hindi News / news / नीतीश के इशारे पर चल रहा है पवन वर्मा-PK का ड्रामा ! ...

नीतीश के इशारे पर चल रहा है पवन वर्मा-PK का ड्रामा ! गिरिराज सिंह ने कहा- कार्रवाई करके दिखाएं CM

1st Bihar Published by: Updated Jan 23, 2020, 2:06:16 PM

नीतीश के इशारे पर चल रहा है पवन वर्मा-PK का ड्रामा !  गिरिराज सिंह ने कहा- कार्रवाई करके दिखाएं CM

- फ़ोटो

DELHI: JDU के अंदर चल रहे क्लैश पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. जेडीयू के महासचिव पवन कुमार वर्मा के प्रकरण पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि, अब यह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखना है कि क्या नीतीश कुमार के इशारे पर ये सब ड्रामा हो रहा है या फिर सीएम नीतीश उन पर कारवाई करते हैं.


गिरिराज सिंह ने कहा है कि, बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन करना जानती है. उन्होंने कहा कि पवन वर्मा और प्रशांत किशोर का बयान गठबंधन की मर्यादा को तार-तार करने वाले हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे नेता भी कहते हैं कि गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए. मैंने भी तय किया है अगर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करेंगे तो आगे लोगों को सोचना पड़ेगा.


आपको बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर CAA और  दिल्ली चुनाव  में NDA गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी थी. जिसमें पवन वर्मा ने लिखा था कि 'ऐसा पहली बार हुआ है जब बिहार से बाहर पार्टी ने बीजेपी के साथ इस तरह का गठबंधन किया है. मैं इस फैसले से काफी आहत हुआ हूं और आपसे विचारधारा को लेकर सफाई मांगना चाहता हूं.' जिसपर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो पवन वर्मा का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह का विरोध करना सही नहीं है. किसी भी चीज पर जदयू काफी सोच-समझ कर अपना स्टैंड क्लीयर करती है. इसके बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे पार्टी में अपनी बात रख सकते हैं. नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि पवन वर्मा फ्री हैं, उनकों जहां जाना है जा सकते हैं.