1st Bihar Published by: ASMEET SINHA Updated May 27, 2020, 11:39:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार के खिलाफ रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुद पटना में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं. इसके साथ ही जिलास्तर पर भी रालोसपा के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए हैं. रालोसपा के इस धरने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया है. इसके साथ ही सभी लोग मास्क और गमछा से लगाए दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में कोरोना महामारी के बीच पीड़ितों तक राहत पहुंचाने को लेकर सरकार की तरफ से मदद में हो रही कोताही क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतजामी, गरीबों-किसानों और मजदूरों के साथ हो रही उपेक्षा के खिलाफ आज धरना का आयोजन किया है. जिसे लेकर रालोसपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे हैं.
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि सभी जिला मुख्यालयों पर एक 11 बजे से लेकर 1 बजे तक सांकेतिक धरने पर बैठें. कुशवाहा खुद भी पटना में प्रदेश कार्यालय के पास धरने में बैठे हैं.