Hindi News / news / निवेशकों को तलाशने गुजरात पहुंचे मंत्री श्याम रजक, रोड शो के जरिये दिया...

निवेशकों को तलाशने गुजरात पहुंचे मंत्री श्याम रजक, रोड शो के जरिये दिया न्योता

1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2019, 7:21:12 PM

निवेशकों को तलाशने गुजरात पहुंचे मंत्री श्याम रजक, रोड शो के जरिये दिया न्योता

- फ़ोटो

AHMEDABAD : बिहार में निवेशकों को बुलाने के लिए उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के दौरे पर हैं। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने आज अहमदाबाद में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो किया। उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के निवेशकों को यह बता रहे हैं कि बिहार में निवेश के लिए माहौल बढ़िया है।

उद्योग मंत्री श्याम रजक के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात दौरे का मकसद वहां के कारोबारियों को बिहार में निवेश के लिए आकर्षित करना है।

श्याम रजक ने आज अहमदाबाद में कारोबारियों के साथ वन टू वन मीटिंग की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में टेक्सटाइल, केमिकल, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थ सेक्टर में इन्वेस्टमेंट के लिए कई कारोबारियों से सकारात्मक बातचीत हुई है।