Hindi News / news / नियोजित शिक्षकों का धरना खत्म, नेताओं ने कहा- हक के लिए जारी रहेगा...

नियोजित शिक्षकों का धरना खत्म, नेताओं ने कहा- हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 06, 2019, 12:01:14 PM

नियोजित शिक्षकों का धरना खत्म, नेताओं ने कहा- हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

- फ़ोटो

PATNA : समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पटना में हो रहा नियोजित शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया. प्रशासन की पहल के बाद टीचर्स एसोसिएशन ने धरना खत्म करने का ऐलान किया. जिसके बाद गर्दनीबाग में सड़क पर धरना दे रहे नियोजित शिक्षक वापस लौट गए. धरना खत्म करने का ऐलान करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा. बता दें कि नियोजित शिक्षकों ने पटना में प्रदर्शन के लिए गांधी मैदान की मांग जिला प्रशासन से की थी लेकिन उन्हें गांधी मैदान मुहैया नहीं कराया गया था. जिसके बाद नियोजित शिक्षकों ने गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. पर बुधवार को सरकार ने संजय गांधी स्टेडियम को भी बंद करा दिया था. जिसके बाद आज बीच सड़क पर ही नियोजित शिक्षक बैठ गए थे. नियोजित शिक्षक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो इसके लिए शिक्षा विभाग में बकायदा एक सरकारी आदेश भी जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि 5 सितंबर को सभी शिक्षकों को स्कूल जाना अनिवार्य है. पटना से राजन की रिपोर्ट