Hindi News / news / धारा 370 और 35a से न हो छेड़छाड़, प्रधानमंत्री से मिलकर उमर अब्दुल्ला...

धारा 370 और 35a से न हो छेड़छाड़, प्रधानमंत्री से मिलकर उमर अब्दुल्ला ने की मांग

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 01, 2019, 2:11:33 PM

धारा 370 और 35a से न हो छेड़छाड़, प्रधानमंत्री से मिलकर उमर अब्दुल्ला ने की मांग

- फ़ोटो

DESK: कश्मीर की ताजा हालात को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री से घाटी में धारा 35a और धारा 370 को नहीं हटाने की मांग की है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वो कश्मीर के लिए ऐसा कदम नहीं उठाएं जिससे घाटी के हालात और तनावपूर्ण हों. वहीं उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव होने चाहिए. उन्होंने कहा कि घाटी में पिछले डेढ़ साल से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है इसलिए यहां जल्द से जल्द चुनाव होना चाहिए.