1st Bihar Published by: Updated Aug 02, 2020, 7:42:48 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के एक और सांसद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. एलजेपी के सांसद चंदन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नवादा के सांसद चंदन सिंह के साथ साथ उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

रामविलास पासवान ने जतायी चिंता
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चंदन सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने चिंता जतायी है. रामविलास पासवान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.