1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 12, 2019, 6:08:10 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मसले पर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है. आर्टिकल-370 पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिंदबरम के दिये गये बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है.रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पी चिदंबरम का बयान गैर जिम्मेदाराना और भड़काऊ है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर लिया गया फैसला देश के हित में है और चिदंबरम से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करके हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेला है. बीजेपी की आलोचना करते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि 'यदि जम्मू-कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो बीजेपी इस राज्य का विशेष दर्जा नहीं छीनती. उन्होंने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि ये मुस्लिम बहुल है.'