1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 08, 2024, 11:07:20 AM
- फ़ोटो
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पड़ोसी के जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर जमकर विवाद हुआ है। इस दौरान लाठी और डंडे भी खूब चलें। इस घटना में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार,कटिहार में कोढ़ा प्रखंड के संदलपुर पंचायत के मकईपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जम कर लाठी डंडा और तलवार चली है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी थाने के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोसी के जमीन में मवेशी बांध दिया गया था।इसी को लेकर यह घटना हुई है। अब इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कोढ़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।