Hindi News / news / पगली देखावे अगरबत्ती... आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ हथियार लेकर युवक ने लगाए ठुमके;...

पगली देखावे अगरबत्ती... आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ हथियार लेकर युवक ने लगाए ठुमके; अब वायरल हुआ वीडियो

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sep 14, 2024, 1:30:47 PM

पगली देखावे अगरबत्ती... आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ हथियार लेकर युवक ने लगाए ठुमके; अब वायरल हुआ वीडियो

- फ़ोटो

HAJIPUR : बिहार में अक्सर यह देखने को मिलता है कि हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए बिहार पुलिस लगातार लोगों के बीच तरह -तरह के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके बाद भी आए दिन हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गाने पर जोश में एक युवक ने अपना होश खो बैठे। उसके बाद उसने हथियार लहराना शुरू कर दिया। अब इसका वीडियो वायरल हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन के द्वारा हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जिला प्रशासन के रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग करते दिख रहा है।यह वायरल वीडियो भगवानपुर थाना अंतर्गत किरतपुर वार्ड नंबर तीन का बीते 11 सितंबर का बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि घर में बच्चों के जन्म लेने के बाद सतइशा कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन मनोरंजन के लिए किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत पर महिला कलाकार के साथ युवक डांस करते दिख रहे हैं। इसी बीच पगली देखावे अगरबत्ती ..गीत पर युवक स्टेज पर चढ़कर हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग करते दिख रहा है। ‌हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


किरतपुर गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिला कलाकार भोजपुरी गीतों पर डांस कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर भोजपुरी गीतों पर डांस करने के दौरान हथियार से फायरिंग करने लगा। आर्केस्ट्रा देख रहे हैं कुछ लोगों ने फायरिंग करते हुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल हो रहा है तो मामले की जांच कर लिया जाएगा।