ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, राजधानी के सुबह से ही झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 22 Feb 2024 07:03:40 AM IST

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, राजधानी के सुबह से ही झमाझम बारिश;  IMD का अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA : पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आज से बिहार के मौसम में भी बदलाव नजर आ रहा है। गुरूवार को राजधानी और उसके आस- पास के इलाकों में रूक- रूक कर सुबह से बारिश देखने को मिल रहा है। बारिश वाला मौसम का यह मिजाज 23 फरवरी तक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने ओला वृष्टि को लेकर संबधित जिलों के किसानों को सचेत किया है।  वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी या नमी से फसल का बचाव हो सके।


मौसम विभाग के अनुसार,किशनगंज, अररिया, सुपौल, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा जिले में मध्यम स्तर की बरिश की चेतावनी दी गई है।दक्षिण बिहार के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर जिले में भी हल्की बारिश हो सकती है।हालांकि, बारिश होने के साथ तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं है। गुरूवार को राजधानी पटना में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, विक्षोभ का प्रभाव कम होने पर 23 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। बर्फीली पछुआ हवा का प्रवेश प्रदेश में होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है। बीते 24 घंटे के भीतर 30.5 मिमी के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक वर्षा हुई। वहीं 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


बीते 24 घंटे के भीतर गोपालगंज में 30.5 मिमी, सारण के मांझी में 12.0 मिमी, सीवान के दरौली में 9.0 मिमी, गुठनी में 8.4 मिमी, गोपालंगज के भोरे में 7.8 मिमी, मोतिहारी में 6.1 मिमी, सीवान के हुसैनगंज में 5.4 मिमी, सिसवन में 5.2 मिमी, महाराजगंज में 5.0 मिमी, गोपालगंज के कुचायकोट में 4.6 मिमी, सारण के दीघवारा में 4.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


उधर, पटना में सुबह में आंशिक बारिश के बाद दिन में धूप खिली लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आई। यहां 1.1 डिग्री अधिकतम तापमान नीचे आया। अन्य 28 शहरों में पटना में 1.1 डिग्री, गोपालगंज में 3.3 डिग्री, वाल्मिकीनगर 2.6 डिग्री, भोजपुर में 2.5 डिग्री, गया में 1.5 डिग्री, नवादा में 1.5 डिग्री, जमुई में 2.8 डिग्री, खगड़िया में 2.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1 डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री, कैमूर में 1.4 डिग्री की कमी आई।