Hindi News / news / पहली बैठक के बाद RJD ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, पूरी...

पहली बैठक के बाद RJD ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, पूरी लिस्ट देखिए

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Feb 13, 2020, 5:02:57 PM

पहली बैठक के बाद RJD ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, पूरी लिस्ट देखिए

- फ़ोटो

PATNA : नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक के बाद आरजेडी ने पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है जिसमें पार्टी के विधायक आलोक मेहता को एक बार फिर से प्रधान महासचिव बनाया गया है।

आरजेडी ने अपनी नई टीम में कुल 22 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं पूर्व एमएलसी डॉक्टर तनवीर हसन के अलावे पूर्व मंत्री वृषण पटेल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक शिवचंद्र राम पूर्व मंत्री रामाश्रय सैनी सुरेश पासवान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी से विधायक रहे विक्रम कुमार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद राजेश मांझी भी प्रदेश उपाध्यक्ष की टीम में शामिल है।

आरजेडी की नई टीम में 107 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। जिनमें पूर्व मंत्री छेदीलाल राम पूर्व विधायक डॉक्टर मुनि लाल यादव हाल ही में जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए देव कुमार चौरसिया डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता पूर्वी चंपारण से पूर्व विधायक रहे बबलू देव भी शामिल है।वहीं 81 सचिवों की भी नियुक्ति की गयी है।