1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 22, 2024, 9:03:50 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : भागलपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा हुआ है । यहां गंगा स्नान के दौरान 10 युवक गहरे पानी में जाने की वजह से तेज धार के साथ बहने लगे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने छह बच्चों को सकुशल बाहर निकाला लिया है। जबकिचार युवकों की डूबने से मौत की सूचना मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट की है। मृतक बच्चे नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 11 दोस्त एकसाथ जल भरने गंगा घाट पर गए थे। मरने वालों में 2 नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
वहीं, गोताखोरों व स्थानीय लोगों के मदद से छह यूवकों को जिंदा निकाल लिया गया है।सूचना के मुताबिक डूबे हुए चार में से तीन युवक के शवों को हीं अभी तक निकाला जा सका है. वहीं गोताखोरों द्वारा एक युवक की तलाश जारी है।
खबर पर अपडेट जारी है