ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार की कमान, दे दी यह बड़ी जिम्मेवारी Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार की कमान, दे दी यह बड़ी जिम्मेवारी Bihar Politics: छठ महापर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार के लिए चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें; सम्राट चौधरी ने जताया आभार Bihar Politics: छठ महापर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार के लिए चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें; सम्राट चौधरी ने जताया आभार Bihar Politics: महागठबंधन में मुकेश सहनी ने किया उपमुख्यमंत्री पद पर दावा, बोले- तेजस्वी सीएम, मैं डिप्टी सीएम बनूंगा Bihar Politics: महागठबंधन में मुकेश सहनी ने किया उपमुख्यमंत्री पद पर दावा, बोले- तेजस्वी सीएम, मैं डिप्टी सीएम बनूंगा बिहार सरकार ने दिवाली की छुट्टी की तारीख बदली, अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश

'पहले मजबूर सरकार थी अब मजबूत...; जहानाबाद में बोले जेपी नड्डा- बच्चा थे तेजस्वी, जंगरलराज के बारे में नहीं है अधिक जानकारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 26 May 2024 01:19:35 PM IST

'पहले मजबूर सरकार थी अब मजबूत...;  जहानाबाद में बोले जेपी नड्डा- बच्चा थे तेजस्वी, जंगरलराज के बारे में नहीं है अधिक जानकारी

- फ़ोटो

JEHANABAD : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर हैं। उनकी जहानाबाद, आरा और नालंदा में सभा हो रही है। जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार थी तो आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। अब मजबूत सरकार है। जहां उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं। 


नड्डा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही और इस आशीर्वाद से एनडीए इस बार 400 पार करेगा। नड्डा ने लालू-राबड़ी के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अपराध चरम पर था। शिक्षा की हालत खराब थी। लोग पलायन करने को मजबूर थे। तेजस्वी तो बच्चा था, उसे क्या पता। लेकिन, आज इंडी गठबंधन के घमंडियां लोग अपने परिवार को बचाने में लगे हैं।


इसके आगे नड्डा ने कहा कि लालू प्रसाद को मैंने छात्र नेता के रूप में देखा है। वह इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़ते थे। जेपी आंदोलन से जुड़े लालू आज आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी का घोटाला। बिहार ने लालू के राज में जंगलराज देखा है। लोग शाम में निकलने से डरते थे। जिस सरकार ने यहां 15 साल राज किया है, वह राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, जंगलराज दलदल पार्टी है। वह लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जबकि पीएम हमें एलईडी युग में ले आए हैं।


उधर, जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाई आज भारत में बनती है। हमारा एक्सपोर्ट 126 प्रतिशत बढ़ गया है। इस्पात बनाने में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की खपत को भी पूरा कर रहे हैं। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे नंबर पर है। 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत बना रहा है।