Hindi News / news / पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा का शव, जांच में जुटी पुलिस;...

पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा का शव, जांच में जुटी पुलिस; जानिए क्या है पूरा मामला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 18, 2023, 1:05:03 PM

 पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा का शव, जांच में जुटी पुलिस; जानिए क्या है पूरा मामला

- फ़ोटो

SIWAN : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे अपने प्रेमी का प्रेमिका के लिए किया गया कोई भी काम गलत लगता है। आलम यह होता है इश्क में पड़े दो शख्स एक दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन, कभी - कभी यह समर्पण काफी गलत भी हो जाता है और फिर बात मौत तक चली जाती है। अब एक ऐसा ही मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। जहां एक प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में प्रेमी युगल ने अपनी जान दे दी है। सोमवार की सुबह युवक और युवती का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। मृत प्रेमी युगल नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के बताये जाते हैं। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है  है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वे नौतन गंभीरपुर के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दी गई है, उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी।