Hindi News / news / ईद के मौके पर नहीं लौटी मिठास, पाक रेंजर्स को हजम नहीं हुई...

ईद के मौके पर नहीं लौटी मिठास, पाक रेंजर्स को हजम नहीं हुई भारत की मिठाई

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 12, 2019, 2:24:07 PM

ईद के मौके पर नहीं लौटी मिठास, पाक रेंजर्स को हजम नहीं हुई भारत की मिठाई

- फ़ोटो

DESK  : जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास खत्म नहीं हो रही है। आलम यह है कि बकरीद के मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स को भारत की मिठाई भी हजम नहीं हुई। दरअसल बकरीद के मौके पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की तरफ से पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई ऑफर की गई लेकिन पाकिस्तान के रेंजर्स ने इसे कबूल नहीं किया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद भारत से पाकिस्तान ने राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं। पाकिस्तान इस बात से खार खाए बैठा है कि भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला कर लिया। भारत के फैसले से तिलमिलाए पाकिस्तान ने पहले समझौता एक्सप्रेस और फिर बाद में थार एक्सप्रेस का परिचालन भी बंद कर रखा है। आपको बता दें कि ईद और दीवाली जैसे त्योहारों पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात दोनों देशों के सैनिक आपस में तोहफों का लेनदेन करते रहे हैं लेकिन भारत के मौजूदा कदम से पाकिस्तान को इतनी ज्यादा मिर्ची लगी है कि उसे भारत की मिठाई हजम नहीं हो रही।