Hindi News / news / पाकिस्तान में भीषण हादसे में 18 की मौत, यात्रियों से भरी वैन खाई...

पाकिस्तान में भीषण हादसे में 18 की मौत, यात्रियों से भरी वैन खाई में गिरी

1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2022, 1:56:51 PM

पाकिस्तान में भीषण हादसे में 18 की मौत, यात्रियों से भरी वैन खाई में गिरी

- फ़ोटो

DESK: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति मची हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्रियों से भरी वैन गहरी खाई में गिर गई है।


वैन पर सवार 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। यह दर्दनाक हादसा किला सैफुल्लाह इलाके में हुई है। घटना की खबर मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंच चुका है।