Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 May 2024 03:11:07 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER : मुंगेर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार अनीता देवी ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर जमकर हमला बोला है। अनीता देने ने ललन सिंह को पापी रावण, पॉलिटिकल क्रिमिनल और षड्यंत्रकारी कहा है तो वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धृतराष्ट्र की संज्ञा रह है।
बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने कहा कि ललन सिंह हमारा विरोधी है और वह एक पॉलिटिकल क्रिमिनल भी है। वह हमेशा अपने विरोधियों को गलत तरीके से फंसाता रहता है। ललन सिंह बहुत बड़ा षड्यंत्रकारी है। विगत 13 मई को चौथे चरण का जब मतदान था तो उस दिन उसने मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवाया था। इस दौरान मेरे सिर और पैर में चोट आई थी। गाड़ी के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
अनीता देवी ने आगे कहा कि सूर्यगढ़ा थाने में जब हमने केस दर्ज कराया तब ललन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनगढंत कहानी रचकर हमारे खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज करवा दिया। अनीता देवी ने आगे कहा कि मैं सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगी कि वह केवल मूकदर्शन बनकर न रहे। इस पापी रावण को सजा दे। उसकी करतूतों को नजरअंदाज न करे। आपकी बेटी बहुत असुरक्षित महसूस कर रही है और आप धृतराष्ट्र बनकर न रहें।
बता दें कि लोकसभा का चुनाव के चौथे चरण का मतदान विगत 13 मई को संपन्न हुआ है। उस दिन बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान सम्पन्न हुआ था। मुंगेर में एनडीए की तरफ से ललन सिंह और महागठबंधन की ओर से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी के बीच सीधा मुकाबला था। चुनाव के पांच दिन बाद राजद प्रत्याशी अनीता देवी ने कहा कि मैं अपना चुनाव पूरी मजबूती से लड़ी हूं।
इस लडाई में मेरे पति अशोक महतो जी हमारे लिए रक्षा कवज बनकर खड़े रहे। उन्होंने पूरजोर तरीके से महागठबंधन की मदद की। एक तरफ सरकारी मिशिनरी का उपयोग और अकूत धन खर्च करके ललन सिंह चुनाव लड़े थे, वही दूसरी तरफ राजद परिवार और मुंगेर की गरीब गुरबा जनता का मुझे आशीर्वाद प्राप्त था। विषम परिस्थितियों में मैं चुनाव लड़ी और यहां की जनता का आशीर्वाद मुझे मिल चुका है।