1st Bihar Published by: Updated Feb 28, 2020, 9:19:20 AM
- फ़ोटो
PATNA : दो दिन पहले अचानक बीमार हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। पप्पू यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। डॉक्टरों ने उनका सिटी स्कैन कराया है। मेडिकल चेकअप के बाद पटना के डॉक्टरों ने पप्पू यादव को दिल्ली AIIMS इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
पूर्व सांसद पप्पू यादव आज ही पटना से एम्स में इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पटना के सीनियर डॉ विजय प्रकाश और डॉ अभय ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया है। डॉक्टरों ने उनका पूरा मेडिकल टेस्ट भी कराया है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने पप्पू यादव को बेड रेस्ट की सलाह दी है।
पप्पू यादव की तबीयत बीती रात अचानक फिर से बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पानी भी चढ़ाया गया अब डॉक्टरों की सलाह पर में इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जा रहे हैं।