1st Bihar Published by: Updated Sep 12, 2021, 12:06:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : सियासत में खून का रिश्ता भी कैसे करवटें बदलता है. अगर इसकी बानगी देखनी है तो पासवान परिवार को देखने से तस्वीर साफ हो जाएगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान की बरसी के मौके पर आज एक बार फिर चाचा और भतीजे का मिलन हो रहा है. रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस आज चिराग पासवान के श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पहुंचे हैं. अपने बड़े भाई रामविलास पासवान की बरसी के मौके पर पशुपति पारस भतीजे चिराग के पास पहुंचे.
अपने बड़े भाई रामविलास पासवान के निधन के बाद यह पहला मौका है, जब पशुपति पारस श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पहुंचे हो. पशुपति पारस के पहुंचने पर भतीजे चिराग पासवान ने उनका अभिवादन किया है. पशुपति पारस के साथ लोजपा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सुरजभान सिंह भी श्री कृष्णापुरी स्थित चिराग के आवास पहुंचे हैं.