1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2024, 6:45:12 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां यात्रियों से खच्चाखच भरा टेम्पू 40 फीट नीचे बागमती नदी में जा गिरा। ऑटो में 12 लोग सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं। सभी लोग बच्चे के मुंडन के लिए सती स्थान जा रहे थे।
इस दौरान अनियंत्रित टेम्पू सड़क से उतरकर 40 फीट नीचे बागमती नदी में जा गिरा। जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी की मदद से नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला।
जिसके बाद एम्बुलेंस को मंगवाया गया और घायल लोगों को डीएमसीएच भेजा गया। बताया जाता है कि टेम्पू पर एक ही परिवार के 12 लोग सवार थे। सभी लोग दरभंगा के करजपत्ती गांव के रहने वाले हैं जो बच्चे का मुंडन कराने सती स्थान जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये।