1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 10, 2020, 9:06:01 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक पत्नी ने पुलिस को फोन कर अपने ही पति की शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शराबी पति को नशे में झूमते हुए गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
मामला नगर थाना इलाके के अशोकनगर पोखरिया गांव की है, जहां का रहने वाला पिंटू पासवान उर्फ सुशांत अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था.
पत्नी जब भी शराब पीने से मना करती तो वह उसकी जमकर पिटाई कर देता. कई बार समझाने के बावजूद भी जब पिंटू ने शराब नहीं छोड़ा तो आखिरकार पति से तंग आकर पत्नी ने नगर थाना में इसकी शिकायत की. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे की हालत में पिंटू को अरेस्ट कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया तो उसमें शराब की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.