Hindi News / news / बिहटा में कचहरी सचिव के साथ मुखिया पति ने की मारपीट, आंगनबाड़ी सेविका...

बिहटा में कचहरी सचिव के साथ मुखिया पति ने की मारपीट, आंगनबाड़ी सेविका के परिजनों पर भी लगा आरोप

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 06, 2019, 2:05:20 PM

बिहटा में कचहरी सचिव के साथ मुखिया पति ने की मारपीट, आंगनबाड़ी सेविका के परिजनों पर भी लगा आरोप

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक कचहरी सचिव के साथ मुखिया ने और आंगनबाड़ी सेविका के परिजनों ने मारपीट किया है. पंचायत के कचहरी सचिव ने इन लोगों के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के बिहटा इलाके की है. जहां श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के कचहरी सचिव के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पंचायत के कचहरी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने मुखिया ने और आंगनबाड़ी सेविका के परिजनों के ऊपर मारपीट करने का यह आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक सचिव अपनी पत्नी और कुछ ग्रामीणों के साथ प्रखंड कार्यालय जा रहे थे. इस दौरान आरोपियों ने इनके साथ मारपीट की. पीड़ित सचिव का आरोप है कि मुखिया राधिका देवी के पति और देवर के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका मुन्नी देवी का बेटा ने मिलकर मारपीट की है. उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट