Hindi News / news / पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 07, 2019, 9:45:17 PM

पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : बिहार सरकार की ओर से दहेज के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के बावजूद दहेज को लेकर हत्या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां ससुराल वालों के ऊपर दहेज़ को लेकर एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना जिले के बिक्रम थाना इलाके की है. जहां बिक्रम नगर बाजार वाली एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक महिला की पहचान रूबी कुमारी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता को उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था. दहेज की मांग पूरी नहीं करने को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वाे उसकी पिटाई भी करते थे. मृतिका के भाई बेलागंज गया के रहने वाले भिषेक कुमार गुप्ता ने पति और सास सहित ससुराल के कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बिक्रम थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट