Hindi News / news / पटना : बेऊर जेल में कैदियों के 2 गुट के बीच जमकर मारपीट,...

पटना : बेऊर जेल में कैदियों के 2 गुट के बीच जमकर मारपीट, कई कैदी घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2022, 11:16:29 AM

पटना : बेऊर जेल में कैदियों के 2 गुट के बीच जमकर मारपीट, कई कैदी घायल

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेऊर जेल में वर्चस्व को लेकर कैदियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। अभिषेक और राजवीर के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस झड़प के बाद जेल में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अभिषेक एक पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है, जबकि राजवीर एक बड़ा साइबर क्रिमिनल है। 



अभिषेक और राजवीर के बीच जमकर मारपीट की खबर सामने आई है। मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ आपसी वर्चस्व को लेकर ये झड़प हुई है। इस झड़प के बाद जेल की व्यवस्था और जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है। 



आपको बता दें, बेउर जेल बिहार का सबसे बड़ा जेल माना जाता है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और राजवीर दवा लाने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हुई और धीरे-धीरे ये मारपीट में तब्दील हो गई। दरअसल, ये पहली दफा नहीं है जब दोनों के बीच मारपीट हुई है। इससे पहले भी दोनों कई बार मारपीट कर चुके हैं। भिड़ंत के बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है।