1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jul 05, 2021, 2:50:17 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जालान स्कूल कैंपस से एक व्यक्ति की लाश मिली। अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैमशिकोह निवासी मो. गोलू के रूप में की गयी है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को किसी व्यक्ति से गोलू की लड़ाई हो गयी थी। जिसके बाद रविवार की रात से अचानक वह लापता हो गया और आज सुबह उसका शव स्कूल कैंपस में मिला। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने ईट-पत्थर से कुचलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। परिजन आपसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। वही परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।