1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 13, 2024, 9:49:51 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके के एनएच-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक स्कॉर्पियों में अचानक आग लग गयी। बीच सड़क पर गाड़ी धू-धूकर कर जल गई। स्कार्पियो में लगी आग के बाद उस पर सवार 4 लोगों ने किसी तरह गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई।
जिसके बाद देखते ही देखते पूरी गाड़ी में भीषण आग लग गयी। तेज धूप और गर्मी के साथ-साथ तेज हवा के चलने के कारण आग की लपटें और तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गयी। स्कॉर्पियो में आग कैसे लगी इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बीच सड़क पर स्कॉर्पियों जलता रहा जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने भी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।