Hindi News / news / पटना में अपराधियों का ताडंव, दो युवकों को मारी गोली, फायरिंग करते फरार...

पटना में अपराधियों का ताडंव, दो युवकों को मारी गोली, फायरिंग करते फरार हुए हमलावर

1st Bihar Published by: Updated Nov 04, 2019, 8:19:18 AM

पटना में अपराधियों का ताडंव, दो युवकों को मारी गोली, फायरिंग करते फरार हुए हमलावर

- फ़ोटो

PATNA : छठ खत्म होते ही अपराधियों ने एक बार फिर पटना में पुलिस को खुली चुनौती दी है. बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर रात दो युवकों को गोली मार आसानी से फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

घटना पटना सिटी के खजेकला थाना इलाके के दुरूखी गली की है, जहां अपराधियों ने रविवार की रात अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो युवकों को गोली मार कर घायल कर दिया. दोनों की पहचान मो. मिंटू खान और जीशान के रुप में हुई है. मिंटू को मुंह में और जिशान को पैर में गोली लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गए. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी मनीष कुमार ने कहा की घायल युवकों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है.