1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Feb 03, 2024, 10:10:17 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां अगलगी की भीषण पटना सिटी इलाके में हुई है। बाईपास थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर स्थित लोहा गोदाम के पास एक मोबिल गोदाम में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग भयावह रूप धारण कर लिया है। जिसके कारण आग बुझाने में फायर बिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ।
भीषण अगलगी की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है। मोबिल गोदाम में लगी अगलगी की भीषण घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं लोगों को यह डर सता रहा है कि कही आग फैली तो कई घर भी चपेट में आ जाएगा। फिलहाल फायर बिग्रेड के जवान को आग को बुझाने में लगे हैं।