1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated May 31, 2023, 8:50:04 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव आज पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने 30 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि मिशन परिवर्तन के तहत अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए विभाग की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ब्लड बैंक, न्यू वर्न बेबी के यूनिट की शुरुआत की जा रही है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा के लिए चारों ओर दिवार और गेट लगाया जाएगा। साथ ही नर्सों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने के लिए हर्बल पार्क बनाने की पहल की जा रही है। वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा नकारात्मक पार्टी है। जिसने आज तक कभी जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। ना लोगों के स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान दिया गया और ना ही एजुकेशन पर साथ ही बेरोजगारों की समस्या पर भी केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया। बीजेपी कभी जनता के हित की बात नहीं करती है। बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है।